मोदी 3.0 की शपथ समारोह से पहले बाजार में जश्न देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन बुल्स जोश में नजर आये। सेंसेक्स करीब 500 प्वाइंट ऊपर नजर आया। निफ्टी भी 22800 के ऊपर निकला। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। दोनों इंडेक्स 3 परसेंट तक ऊपर चढ़कर कारोबार करते दिखाई दिये। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एक्साइड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने चंबल फर्टिलाइजर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा रचना वैद्य ने चार्ट के चमत्कार के लिए वेदांता पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने स्टार सीमेंट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Exide
सच्चितानंद उत्तेकर ने Exide के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 37 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 42/48 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 23.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने Chambal Fertilizer पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Chambal Fertilizer में 401 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 415 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 390 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Vedanta
रचना वैद्य ने Vedanta पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Vedanta में 454 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 465/470 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 448 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Star Cement
सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से Star Cement का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Star Cement के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 215 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 262 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )