Dealing Room Check: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी फ्लैट रहा। लेकिन बैंक निफ्टी में करीब 500 प्वाइंट की तेज गिरावट देखने को मिली। हालांकि मिडकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म करते नजर आये। अनसिक्योर्ड लोन पर RBI की सख्ती से NBFCs में तेज गिरावट नजर आई। RBL बैंक, SBI CARD, AB CAPITAL, L&T FINANCE के शेयर 5 से 7% तक टूट गये। वहीं बीमा शेयरों में आज जोरदार खरीदारी नजर आई। SBI लाइफ का शेयर करीब 5% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही MFSL, ICICI LOMBARD और HDFC LIFE भी 3% से ज्यादा चढ़ा। वहीं रेलवे शेयरों में जोरदार रफ्तार नजर आई। टीटागढ़ वैगन 15 परसेंट ऊपर कारोबार करता दिखा। रेलटेल, IRCON, IRFC, IRCTC, RVNL भी 5 से 10 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को एक्साइड इंडस्ट्रीज और ग्रैन्यूल्स इंडिया के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैटरी सेगमेंट के दिग्गज स्टॉक में अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने को कहा। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स के एक्साइड इंडस्ट्रीज में जोरदार खरीदारी करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 2-3% की तेजी मुमकिन है। आज इस शेयर मे घरेलू फंड्स की तरफ से खरीदारी हुई है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने इस फार्मा स्टॉक में खरीदारी करवाई है। यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ग्रैन्यूल्स इंडिया के शेयर में भी खरीदारी करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि आज HNIs ने फार्मा शेयरों में खरीदारी की है। इस शेयर में आज नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 9% बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)