Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 40 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 17 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो आदित्य बिड़ला कैपिटल, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, एनबीसीसी, नालको, एमसीएक्स, टाटा स्टील, सेल, जिंदल स्टेनलेस और हिंदुस्तान कॉपर के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि मिडकैप सेगमेंट में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, वोल्टाज, महानगर गैस, आरईसी, पीएफस और एसआरएफ के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
