Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स में 518 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 148 प्वाइंट से ज्यादा की मंदी नजर आई। मिडकैप इंडेक्स भी गिरावट पर कारोबार करता दिखा। मिडकैप शेयरों की बात करें तो टीवीएस मोटर, ग्लेनमार्क फार्मा, बैंक ऑफ इंडिया, कोफोर्ज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एमएंडएम फाइनेंशियल में 3 परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। जबकि सेल, बाटा, जिंदल स्टेनलेस, आरबीएल बैंक, कमिंस और टोरेंट पावर में 1 से 2 परसेंट की तेजी नजर आई। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
