Experts view : किसी बड़े उछाल के पहले देखने को मिल सकता है एक नया निचला स्तर, निफ्टी के लिए 22650-22470 पर अहम सपोर्ट

Experts view : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX के बढ़ने के साथ-साथ जोखिम की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में आज के कारोबारी सत्र में दोनों ही दिशाओं में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अब जबकि हाल के सत्रों में बाज़ार का रुख काफ़ी हद तक मंदी वाला रहा है,तो एक और नया निचला स्तर इस गिरावट का अंतिम निचला स्तर (बॉटम) साबित हो सकता है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 8:31 AM
Story continues below Advertisement
Experts view : किसी बड़े उछाल के पहले देखने को मिल सकता है एक नया निचला स्तर, निफ्टी के लिए 22650-22470 पर अहम सपोर्ट

आदित्य ठुकराल

Experts view : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क,BSE सेंसेक्स और Nifty 50 आज 30 मार्च को गिरावट के साथ खुल सकते हैं। इसकी वजह GIFT Nifty में दिख रही कमजोरी है, जो गिरावट के साथ 22,515 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए AT रिसर्च एंड रिस्क मैनेजर्स के फाउंडर और एनालिस्ट आदित्य ठुकराल ने कहा कि 9-दिन के EMA से ऊपर लगातार ट्रेडिंग होने पर बाज़ारों में कुछ स्थिरता आएगी। 23,465 का एक नया स्विंग हाई बना है,जो इंडेक्स के लिए एक पॉज़िटिव रिवर्सल प्वाइंट का काम करेगा। तब तक,इंडेक्स के नेगेटिव रुझान के साथ ट्रेड करने की उम्मीद है। ज़्यादातर टाइमफ्रेम में'लोअर हाई–लोअर लो'प्राइस स्ट्रक्चर बना हुआ है। इसके साथ ही डेली चार्ट पर इंडेक्स सभी अहम एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है।

23,465.35 से हुई गिरावट का तेज गति की रही है। ऐसे में 23,465.35 से नीचे की ओर आई इस चाल का 50 प्रतिशत से 61.8 प्रतिशत तक का कोई भी रिट्रेसमेंट (retracement) एक बार फिर बेचने का मौका प्रदान करेगा।


वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX के बढ़ने के साथ-साथ जोखिम की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में आज के कारोबारी सत्र में दोनों ही दिशाओं में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अब जबकि हाल के सत्रों में बाज़ार का रुख काफ़ी हद तक मंदी वाला रहा है,तो एक और नया निचला स्तर इस गिरावट का अंतिम निचला स्तर (बॉटम) साबित हो सकता है।

डेरिवेटिव्स सेगमेंट में पोजीशनिंग की बात करें तो लॉन्ग अनवाइंडिंग के साथ-साथ भारी शॉर्ट बिल्डअप भी देखने को मिला है,जिससे लगातार बेयरिश ट्रेडिंग एक्शन का माहौल बन गया है। निफ्टी के लिए 23,200, 23,460 पर अहम रेजिस्टेंस और 22650, 22470 पर सपोर्ट है।

रणनीति: निफ्टी फ्यूचर्स को 23,200 के आसपास बढ़ने पर बेचें, 23,350 पर स्टॉप-लॉस रखें और 22,900 का टारगेट सेट करें।

Market view : RSI ओवरसोल्ड जोन के करीब,एक टेक्निकल बाउंस या'रिलीफ रैली'की संभावना बढ़ी

बैंक निफ्टी - आउटलुक और स्ट्रैटेजी

आदित्य ठुकराल ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स कमज़ोर खुला और शुक्रवार को पूरे दिन बिना किसी खास उछाल के नीचे गिरता रहा। चार्ट पर एक और'बेयरिश'पैटर्न दिखाई दिया,जिसमें एक'नेगेटिव रिवर्सल'पैटर्न देखने को मिला। इसमें RSI तो ऊंचे स्तर बना रहा था,जबकि कीमतें नीचे के स्तर पर जाती दिखीं। यह पैटर्न इस बात की संभावना दिखाता है कि कोई भी बड़ा उछाल आने से पहले,इंडेक्स नियर टर्म में एक और नया निचला स्तर छू सकता है।

Nifty 50 की तरह ही बैंक निफ्टी में भी पिछले कुछ दिनों से 9-दिन का EMA रेजिस्टेंस का काम कर रहा है। ऐसे में बाजार में स्थिरता तभी देखने को मिलेगी,जब इंडेक्स EMA के ऊपर टिकना शुरू कर देगा।

डेरिवेटिव्स सेगमेंट की पोजीशनिंग आक्रामक 'लॉन्ग अनवाइंडिंग'के साथ-साथ'शॉर्ट बिल्डअप'को दर्शाती है,जो तत्काल गिरावट की उम्मीदों का संकेत है। बैंक निफ्टी के लिए 53,200, 53,800 पर अहम रेजिस्टेंस और 51,900, 51,300 पर अहम सपोर्ट है।

रणनीति : Bank Nifty Futures को 53,300 के आस-पास बढ़ने पर बेचें,53,700 पर स्टॉप-लॉस रखें और 52,500 का टारगेट सेट करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।