हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली है। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसल कर 17700 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी ने अपनी बढ़त गंवाई है। मिडकैप में रौनक कायम है। इस बीच मेटल शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली आज दिख रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2% फिसला है। एनर्जी, ऑटो और IT शेयरों पर भी दबाव बना है। वहीं मीडिया शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। सरकारी कर्ज के इक्विटी में बदलने के बाद वोडाफोन आइडिया में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 21% से ज्यादा उछला है। बकाया वसूली की उम्मीद से इंडस टॉवर भी 12% से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक और IDFC FIRST में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।
सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर नजर डालने से पहले आइए डालते है एक नजर।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Ambuja Cements- प्रकाश गाबा ने Ambuja Cements में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 333 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 400/412 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
manasjaiswal.com के मानस जयसवाल के की पसंद
M&M Financial- मानस जयसवाल ने M&M Financial में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 239 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 254 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते की पसंद
Berger Paint (Fut)- राजेश सतपुते ने Berger Paintमें खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 545 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 575 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Arihant Capital की कविता जैन की पसंद
Ashok Leyland- कविता जैन ने Ashok Leyland में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 150 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 158/160 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Titan- आशीष बहेती ने Titan में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 2420 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 2520 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।