ये 8 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Aarti Pharma पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 745 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 795 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Macrotech Developers पर Finberg Management की मधु बंसल के विरल छेड़ा ने 1151 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1260 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
Suven Pharma पर LKP Securities के रूपक डे ने 1147 रुपये के लेवल पर 1350 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Finberg Management की मधु बंसल और LKP Securities के रुपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने अपने-अपने स्टॉक्स पर ट्रेडिंग करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 8 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aarti Pharma


पंकज रांदड़ ने इसमें 745 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 795 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 725 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Macrotech Developers

मधु बंसल ने इस स्टॉक में 1151 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1122 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Suven Pharma

रूपक डे ने इस स्टॉक में 1147 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1090 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Godfrey Philip

पंकज रांदड़ ने इसमें 7103 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 7400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6580 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखा ऊपरी स्तरों से दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Zydus Life

मधु बंसल ने इस स्टॉक में 920 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 900 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1010 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Castrol India

रूपक डे ने इस स्टॉक में 200 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 194 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 224 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tata Consumer Products

मधु बंसल ने इस स्टॉक में 1011 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 985 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kirloskar Brothers

रूपक डे ने इस स्टॉक में 1809 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1796 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2050 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।