शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 4 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

EIH पर Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी ने 489 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 515 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Amara Raja Batteries पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 1127 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1265 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड May 07, 2024 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
IEX पर JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक ने 148 रुपये के लेवल पर 130 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी, मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री और JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 2.7% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 2% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर सोनी पटनायक के सुझाये स्टॉक्स ने 1.2% का रिटर्न दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY EIH


प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 489 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 515 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 473 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Amara Raja Batteries

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 1127 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1095 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1265 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला स्टॉकः BUY IEX

सोनी पटनायक ने इसमें 148 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 130 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 160 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Coal India

प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 458 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 530 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 444 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।