सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Emkay Global के कपिल शाह, SAMCO Securities के ओम मेहरा और Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 3.4% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 1.8% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 0.68% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः SELL Havells
कपिल शाह ने इसमें 1637 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1585 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1655 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY Indus Towers
ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 354 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 368 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 333 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY GNFC
अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 569 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 552 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 612 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY Biocon
ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 373 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 400 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 360 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY Ami Organics
ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 2510 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2700 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2400 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।