दो एक्सपर्ट ने 2 दिनों में 6% से ज्यादा रिटर्न कमाया, ये 4 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, जानें किन शेयर पर हैं उनकी निगाहें

Max Healthcare पर Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने 1221 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1305 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Kirloskar Brothers पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 2042 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 2220 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 1:18 PM
Godfrey Philip पर SAMCO Securities के ओम मेहरा ने 8203 रुपये के लेवल पर 8900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया, EQUINOX Research के पंकज रांदड़ और SAMCO Securities के ओम मेहरा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 6.9% का रिटर्न दिया। दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 7% का रिटर्न दिया। दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 3.3% का रिटर्न दिया। किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया का कमाईवाला स्टॉकः BUY Max Healthcare


जतिन गेडिया ने इसमें 1221 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1305 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1200 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kirloskar Brothers

पंकज रांदड़ ने इस स्टॉक में 2042 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2220 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

ईरान-इजराइल की टेंशन खत्म होने बाजार में तेजी की रफ्तार, कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Godfrey Philip

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 8203 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 7950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 8900 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया का कमाईवाला स्टॉकः BUY BirlaSoft

जतिन गेडिया ने इसमें 432 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 465 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 422 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।