सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते प्रूडेंट कॉरपोरेट सर्विस के प्रदीप होतचंदानी, कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले और ग्लोब कैपिटल मार्केट के गौरव शर्मा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.55% का रिटर्न दिया। पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 0.53% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर गौरव शर्मा के सुझाये स्टॉक्स ने 1.9% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
प्रूडेंट कॉरपोरेट सर्विस के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Mishra Dhatu
प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 416 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 460 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 400 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Rallis India
अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 281 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 274 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
ग्लोब कैपिटल मार्केट के गौरव शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Concor
गौरव शर्मा ने इस स्टॉक में 747 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 730 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
ग्लोब कैपिटल मार्केट के गौरव शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः BUY EIL
गौरव शर्मा ने इस स्टॉक में 203 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 198 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 220 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।