Get App

शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

NTPC Green Energy पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 104 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 112 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Vardhaman Textiles पर LKP Securities के रूपक डे ने 478 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 540 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 1:57 PM
शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई
New India Assurance पर YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने 165 रुपये के लेवल पर 180 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते wavesstrategy.com के आशीष कयाल, LKP Securities के रूपक डे और YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 1.7% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 1.8% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.92% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY NTPC Green Energy

आशीष कयाल ने इसमें 104 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 112 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 99 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें