सीरीज के पहले दिन दिखी अच्छी शुरुआत, इन 4 शेयरों में दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह

Grasim के स्टॉक में मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2100 के स्ट्राइक वाली कॉल 75 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 96/128 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 60 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 11:24 AM
MOIL पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 347 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फरवरी सीरीज की दमदार शुरुआत हुई है। निफ्टी 1% से ज्यादा चढ़कर 21600 के करीब पहुंच गया है। RIL, ICICI BANK, HDFC बैंक और L&T जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी 700 प्वाइंट के उछाल के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने ग्रासिम पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि कविता जैन ने कोल इंडिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए इंडियन होटल्स पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने मॉइल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Grasim

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Grasim के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 96/128 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 60 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Coal India Future


    कविता जैन ने Coal India पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Coal India में 396 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 392 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: सिप्ला, कॉनकोर और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Indian Hotels

    चंदन तापड़िया ने Indian Hotels पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 482 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 472 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः MOIL

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से MOIL का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि MOIL के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 347 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 390 4रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।