Experts Guide : मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान ने कहा कि बाजार अपने हिसाब से चलता है और अपने हिसाब से ही स्थितियों को समझता है। कोफोर्ज की मैनेजमेंट कमेंट्री काफी पॉजिटिव रहने के बावजूद आज ये शेयर टूटा है। कंपनी के मैनेजमेंट का रुख बहुत ही साफ है, ये बहुत ज्यादा होप नहीं बिल्ट कर रही है। कंपनी की मैनेजमेंट कमेंटरी में बाजार को कुछ चटपटा नहीं मिला है। लेकिन कोफोर्ज में रिकवरी की मजबूत गुंजाइश है। वास्तविकता यह है कि कोफोर्ज की कमेंट्री अभी तक आई आईटी कंपनियों कि कमेंट्री में सबसे बेहतर रही है।
