कई दिनों से बाजार में जारी बुल्स का जोश आज डाउन पड़ता दिखाई दिया। इसी के साथ बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, PSE शेयरों में रही। वहीं रियल्टी, बैंकिंग और FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 169 अंक गिरकर 71 हजार 315 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 38 अंक गिरकर 21 हजार 419 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आरती इंडस्ट्रीज, सिटी यूनियन बैंक, जायडस लाइफ और पारादीप फॉस्फेट्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Aarti Industries
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि आरती इंडस्ट्रीज के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 610 के स्ट्राइक वाली कॉल 15 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 21 से 24 से 27 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से सिटी यूनियन बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 174 से 176 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 163 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 167 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Zydus Life
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में जायडस लाइफ पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 678 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 664 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 700 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Paradeep Phosphates
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज पारादीप फॉस्फेट्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 71 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)