Get App

बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, निवेशक होंगे मालामाल

City Union Bank के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 167 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। City Union Bank के शेयर में 174 से 176 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 163 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 18, 2023 पर 4:49 PM
बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, निवेशक होंगे मालामाल
Paradeep Phosphates पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 71 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

कई दिनों से बाजार में जारी बुल्स का जोश आज डाउन पड़ता दिखाई दिया। इसी के साथ बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, PSE शेयरों में रही। वहीं रियल्टी, बैंकिंग और FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 169 अंक गिरकर 71 हजार 315 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 38 अंक गिरकर 21 हजार 419 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आरती इंडस्ट्रीज, सिटी यूनियन बैंक, जायडस लाइफ और पारादीप फॉस्फेट्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Aarti Industries

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि आरती इंडस्ट्रीज के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 610 के स्ट्राइक वाली कॉल 15 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 21 से 24 से 27 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः City Union Bank Future

Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से सिटी यूनियन बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 174 से 176 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 163 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 167 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें