30 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,350 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 426.85 अंक या 0.53 फीसदी नीचे 79,942.18 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 126 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 24,340.80 पर बंद हुआ है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि एफआईआई द्वारा आक्रामक बिकवाली के कारण घरेलू बाजार सतर्क बना हुआ है। हालांकि घरेलू निवेशकों से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। इस बीच वोलैटिलिटी में भी काफी बढ़त हुई है। आगामी अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, अमेरिकी चुनाव और ब्याज दर पर FOMC के फैसले को पहले दूसरे इमर्जिंग बाजारों में भी कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। दूसरी तिमाही सुस्त नतीजों और मैनेजमेंट के कमजोर गाइडेंस के चलते भारत के प्रीमियम वैल्युएशन में नरमी आ रही है।
