Experts views : काफी ओवरसोल्ड हो चुका है बाजार, अब एक पुलबैक रैली की उम्मीद

Stock markets: निफ्टी आज गैप डाउन खुला और दिन भर इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी दोनों दिशाओं में झूलता रहा और अंततः 37 अंक नीचे बंद हुआ। निफ्टी ने आज वापसी की कोशिश की हालांकि इसे उच्च स्तरों पर टिके रहने में सफलता नहीं मिली। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर में निगेटिव क्रॉसओवर है जो बिकवाली का संकेत है

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बैंकिंग,बिजली, तेल और गैस तथा रियल्टी शेयरों में कमजोरी के कारण सेंसेक्स-निफ्टी ने कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में अपनी बढ़त खो दी और मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

Market news : 23 अक्टूबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स नीचे गिरकर बंद हुए और निफ्टी 24,450 से नीचे आ गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 138.74 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 80,081.98 पर और निफ्टी 36.60 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 24,435.50 पर बंद हुआ है।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबास में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज गैप डाउन खुला और दिन भर इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी दोनों दिशाओं में झूलता रहा और अंततः 37 अंक नीचे बंद हुआ। निफ्टी ने आज वापसी की कोशिश की हालांकि इसे उच्च स्तरों पर टिके रहने में सफलता नहीं मिली। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर में निगेटिव क्रॉसओवर है जो बिकवाली का संकेत है। ऐसे में प्राइस और मोमेंटम इंडीकेटर को देखते हुए उम्मीद है कि आगे रेंजबाउंड कारोबार कायम रहेगा। निफ्टी के 24400-24750 के रेंज में घूमने की संभावना है। अगर 24680-24750 की और रैली आती है तो 24200-24000 के लक्ष्य के लिए बिकवाली की रणनीति अपनाएं।

बैंक निफ्टी में भी नरमी देखी गई। कुल मिलाकर रुझान नकारात्मक बना हुआ है। उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म के नजरिए से दबाव बना रहेगा। हमें उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी 50500 की ओर नीचे जाएगा।


कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा आज बेंचमार्क इंडेक्स में उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला। दिन भर की उतार-चढ़ाव भरी गतिविधियों के बाद निफ्टी 36 अंक नीचे बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 120 अंक नीचे क्लोज हुआ। सेक्टरों में आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा लाभ में रहा,जिसमें 2.5 फीसदी की तेजी आई। जबकि हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। तकनीकी रूप से देखें तो कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में तेजी से उछाल आया। लेकिन एक बार फिर ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

इंट्राडे मार्केट की बनावट कमजोर है। लेकिन यह काफी ओवरसोल्ड है। ऐसे में अगर बाजार 24600/80500 से ऊपर कारोबार करने में सफल होता है तो हमें एक पुलबैक रैली की उम्मीद कर सकते हैं। इस पुलबैक में बाजार 24650-24700/80700-80900 तक वापस उछल सकता है। दूसरी ओर, 24380/79900 से नीचे गिरने पर बिक्री का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसा होने पर बाजार 24300-24250/79600-79400 तक फिसल सकता है।

Market outlook: 24450 के नीचे बंद हुआ निफ्टी, जानिए 24 अक्तूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बैंकिंग, बिजली, तेल और गैस तथा रियल्टी शेयरों में कमजोरी के कारण सेंसेक्स-निफ्टी ने कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में अपनी बढ़त खो दी और मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, आईटी शेयरों में रिकवरी से बाजारों को नुकसान कम करने में मदद मिली। आर्थिक कारकों से ज्यादा चालू महीने में एफआईआई की बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया है। इसके अलावा अब तक आए कमजोर तमाही नतीजों ने भी बाजार पर दबाव बनाए रखा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।