Share Market में धमाकेदार तेजी, रिकॉर्ड हाई में RIL और ICICI Bank ने दिया ज्यादा कॉन्ट्रिब्यूशन

RIL के स्टॉक में भी आज उछाल आया है रिलायंस का स्टॉक भी आपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है और पहली बार रिलायंस ने 3000 का स्तर भी छूआ है रिलायंस ने आज एनएसई पर 3000 रुपये का हाई बनाया है

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने आज रिकॉर्ड हाई बनाया है।

Stock Market New High: बाजार में आज धमाकेदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी ने आज शानदार उछाल दिखाते हुए एक बार फिर से अपना ऑल टाइम हाई लगाया है। इस रिकॉर्ड स्तर को टच करने के साथ ही बाजार की आज की तेजी में भी कई स्टॉक्स का योगदान रहा है। इसमें ICICI Bank ने धमाकेदार तेजी दिखाई है। वहीं Reliance Industries के स्टॉक में भी आज तेजी देखने को मिली, जिनके कारण बाजार नए हाई तक पहुंच सका।

रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स और निफ्टी

सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार तेजी दिखाते हुए फिर से ऑल टाइम हाई लगाया है। सेंसेक्स ने आज 73819.21 का स्तर छूआ है। इसके साथ ही सेंसेक्स में आज 1245.05 अंक (1.72%) की तेजी देखने को मिली है। वहीं आखिर में सेंसेक्स ने 73745.35 के स्तर पर क्लोजिंग दी है। वहीं निफ्टी में भी आज तेजी देखने को मिली और निफ्टी ने भी नया हाई बनाया है। निफ्टी 50 ने 22353.30 का ऑल टाइम हाई लगाया है। इसके साथ ही आज निफ्टी में 355.95 अंक (1.62%) की तेजी दिखाते हुए 22338.75 पर क्लोजिंग दी है।


ऑल टाइम हाई पर ICICI Bank

ICICI Bank में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। इसके साथ ही शेयर ने भी अपना ऑल टाइम हाई और 52 वीक हाई लगाया है। आईसीआईसीआई बैंक ने आज एनएसई पर 1089.95 रुपये का हाई लगाया है। यही बैंक का ऑल टाइम हाई और 52 वीक हाई भी है। वहीं शेयर का 52 वीक लो प्राइज 810.30 रुपये है। वहीं आज शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। शेयर आज 32.80 रुपये (3.12%) उछलकर 1085 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

रिलायंस में भी तेजी

वहीं रिलायंस (RIL) के स्टॉक में भी आज उछाल आया है। रिलायंस का स्टॉक भी आपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है और पहली बार रिलायंस ने 3000 का स्तर भी छूआ है। रिलायंस ने आज एनएसई पर 3000 रुपये का हाई बनाया है। इसका 52 वीक हाई प्राइज और ऑल टाइम हाई भी यही है। इसके साथ ही रिलायंस का 52 वीक लो प्राइज 2180 रुपये रहा है। वहीं आज शेयर में 55.40 रुपये (1.90%) का उछाल आया और स्टॉक 2977 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।