Stock Market New High: बाजार में आज धमाकेदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी ने आज शानदार उछाल दिखाते हुए एक बार फिर से अपना ऑल टाइम हाई लगाया है। इस रिकॉर्ड स्तर को टच करने के साथ ही बाजार की आज की तेजी में भी कई स्टॉक्स का योगदान रहा है। इसमें ICICI Bank ने धमाकेदार तेजी दिखाई है। वहीं Reliance Industries के स्टॉक में भी आज तेजी देखने को मिली, जिनके कारण बाजार नए हाई तक पहुंच सका।
