F&O Manual : साइडवेज नजर आ रहे इंडेक्स, Nifty में कॉल राइटर्स का दबदबा, 21900 पर सबसे ज्यादा पेन

F&O Manual : आज के कारोबारी सत्र में बाजार के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। मार्केट एनालिस्ट ट्रेडर्स को शॉर्ट स्ट्रैडल जैसी रणनीतियों के साथ इंडेक्स में ट्रेड करने की सलाह दे रहे हैं जो इंडेक्स के सीमित दायरे में रहने पर फायदेमंद साबित हो सकती है

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 12:55 PM
F&O Manual : ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि 22,000 और 22,100 स्ट्राइक पर भारी कॉल राइटिंग के साथ कॉल राइटर आज के दिन हावी हैं। अधिकतम दर्द का बिंदु 21,900 के स्तर पर दिख रहा है

F&O Manual : बाजार में वोलैटिलिटी लौटने के साथ ही बेंचमार्क भारतीय सूचकांक एक दायरे में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी कई दिनों से 21,800 और 22,200 के बीच अटका रहा। बुल्स और बीयर ने बिना किसी सफलता के ब्रेकआउट का प्रयास किया है। तेजड़ियों को बाजार का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के लिए 22,200-250 से ऊपर की क्लोजिंग की जरूरत है। जबकि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 21,850 पर दिख रहा है। बाजार जानकारों के मुताबिक 21,850 के नीचे जाने पर बाजार पर मंदड़ियों हावी हो जाएंगे।

FII गतिविधि

एफएंडओ सेगमेंट में, भारी उठापटक के बीच एफआईआई ने इंडेक्स फ्यूचर्स और कॉल ऑप्शन दोनों में कुछ शॉर्ट पोजीशन क्लोज की है। पिछले सप्ताह के मार्केट करेक्शन में नेट शॉर्ट पोजीशन लगभग 95,000 से घटकर 72,000 पर आ गई। स्टॉक फ्यूचर्स सेगमेंट स्टॉक विशेष गतिविधि देखने को मिली है। एफआईआई ने लगभग 11,700 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। हालांकि, इंडेक्स ऑप्शन में भारी उठापटक के बावजूद उन्होंने 82,000 करोड़ से अधिक की बिक्री की है।


12.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 227.38 अंक या 0.31 प्रतिशत नीचे 72,604.56 पर और निफ्टी 46.10 अंक या 0.21 प्रतिशत नीचे 22,050.70 पर था। लगभग 1402 शेयर बढ़े, 2001 शेयर गिरे और 118 शेयर अपरिवर्तित नजर आ रहे थे।

ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि 22,000 और 22,100 स्ट्राइक पर भारी कॉल राइटिंग के साथ कॉल राइटर आज के दिन हावी हैं। अधिकतम दर्द का बिंदु 21,900 के स्तर पर दिख रहा है।

5Paisa.com के रिसर्च हेड रुचित जैन ने कहा कि ग्लोबल संकेतों के मुताबिक निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला। पिछले हफ्ते के दौरान, निफ्टी ने हालिया करोक्शन की 50 फीसदी तक भरपाई कर ली है। जिससे इसके लिए 22,100 के आसपास रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 21,800 पर तत्काल सपोर्ट है। हमें उम्मीद है कि बाजार इसी दायरे के भीतर कारोबार करेगा। ट्रेडर्स शॉर्ट स्ट्रैडल जैसी रणनीतियों के साथ इंडेक्स में ट्रेड करने पर विचार कर सकते हैं। अगर इंडेक्स दायरे में रहता है तो ये रणनीति फायदेमंद हो सकती है।

ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

जेएम फाइनेंशियल के तेजस शाह का कहना है कि निफ्टी 21,800-22,200 के जोन में फंस गया है। ऐसा लगता है कि 22,200-250 के रजिस्टेंस जोन के ऊपर बंद होने पर ही तेजड़ियों की बाजार में वापसी होगी। तब तक चुनिंदा क्वालिटी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में ही लॉन्ग पोजीशन की सलाह होगी।

तेजस शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए 21,850 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। इस सपोर्ट के टूटने से सेट-अप फिर से मंदड़ियों के पक्ष में झुक जाएगा। निफ्टी के लिए सपोर्ट अब 22,000 और 21800- 21850 पर नजर आ रहा। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस 22,200-250 के स्तर पर है और अगला बड़ा रजिस्टेंस 22,500-550 के स्तर पर है।

आज के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स, इंडस टावर्स, मेट्रोपोलिस और पर्सिस्टेंट में लंबा बिल्ड-अप देखने को मिला है। जबकि जेके सीमेंट, आईसीआईसीआईजीआई, दलभारत और पीईएल जैसे शेयरों में शॉर्ट बिल्ड-अप देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।