महंगाई पर और सख्ती को लेकर फेड चेयरमैन के बयान से ग्लोबल बाजारों का मूड खराब, एशियाई बाजार 1.5% तक टूटे

GIFT NIFTY 81.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.61 फीसदी गिरकर 32,450.03 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.63 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.37 फीसदी गिरकर 16,685.37के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,235.26 के स्तर पर नजर आ रहा है।

अपडेटेड Nov 10, 2023 पर 8:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में 1% तक की गिरावट आई है। गिफ्ट निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में 1% तक की गिरावट आई है। गिफ्ट निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है। महंगाई पर फेड चेयरमैन के बयान के बाद अमेरिका में लगातार 8 दिनों से चल रही तेजी पर ब्रेक लगा है।डाओ जोंस 220 प्वाइंट फिसला है जबकि नैस्डैक भी करीब एक फीसदी गिरा है। वहीं अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। 8 दिनों की तेजी के बादS&P 500 इंडेक्स गिरा। सभी 11 सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। हेल्थकेयर, रियल एस्टेट सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे है। कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी सेक्टर में भी दबाव दिखा। अमेरिकी फेड की सख्ती ने दबाव बनाया। IMF में जेरोम पॉवेल के बयान के बाद बाजार गिरे।

क्या बोले जेरोम पॉवेल?

कल IMF में जेरोम पॉवेल ने अपने भाषण में कहा कि महंगाई दर अब भी तय लक्ष्य से ज्यादा है। नहीं कह सकते कि महंगाई के खिलाफ माकूल कदम उठाए। महंगाई के खिलाफ अभी और कदम उठाना बाकी है। महंगाई दर 2% पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तेजी में बॉन्ड यील्ड


अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में फिर तेजी आई। 10 सालों की यील्ड 4.6% के पार निकली

इजरायल-हमास जंग

इजरायल, गाजा में रोजाना 4 घंटे सैन्य कार्रवाई रोकेगा। मानवीय मदद मिल सके इसके लिए सैन्य कार्रवाई रोकेगा। लोगों को गाजा से निकालने में भी मदद मिलेगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 81.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.61 फीसदी गिरकर 32,450.03 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.63 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.37 फीसदी गिरकर 16,685.37के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,235.26 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 3,034.81 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market LIVE Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।