Get App

महंगाई पर और सख्ती को लेकर फेड चेयरमैन के बयान से ग्लोबल बाजारों का मूड खराब, एशियाई बाजार 1.5% तक टूटे

GIFT NIFTY 81.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.61 फीसदी गिरकर 32,450.03 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.63 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.37 फीसदी गिरकर 16,685.37के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,235.26 के स्तर पर नजर आ रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2023 पर 8:48 AM
महंगाई पर और सख्ती को लेकर फेड चेयरमैन के बयान से ग्लोबल बाजारों का मूड खराब, एशियाई बाजार 1.5% तक टूटे
ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में 1% तक की गिरावट आई है। गिफ्ट निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में 1% तक की गिरावट आई है। गिफ्ट निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है। महंगाई पर फेड चेयरमैन के बयान के बाद अमेरिका में लगातार 8 दिनों से चल रही तेजी पर ब्रेक लगा है।डाओ जोंस 220 प्वाइंट फिसला है जबकि नैस्डैक भी करीब एक फीसदी गिरा है। वहीं अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। 8 दिनों की तेजी के बादS&P 500 इंडेक्स गिरा। सभी 11 सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। हेल्थकेयर, रियल एस्टेट सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे है। कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी सेक्टर में भी दबाव दिखा। अमेरिकी फेड की सख्ती ने दबाव बनाया। IMF में जेरोम पॉवेल के बयान के बाद बाजार गिरे।

क्या बोले जेरोम पॉवेल?

कल IMF में जेरोम पॉवेल ने अपने भाषण में कहा कि महंगाई दर अब भी तय लक्ष्य से ज्यादा है। नहीं कह सकते कि महंगाई के खिलाफ माकूल कदम उठाए। महंगाई के खिलाफ अभी और कदम उठाना बाकी है। महंगाई दर 2% पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तेजी में बॉन्ड यील्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें