फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) ने अक्टूबर और नवंबर में भारतीय शेयर बाजार में करीब 14 अरब डॉलर के शेयरों की बिकवाली की। हालांकि, इसके बाद दिसंबर 2024 में वे शुद्ध खरीदार बन गए। पिछले महीने विदेशी निवेशकों ने बाजार में 1.83 अरब डॉलर का निवेश किया है। दिसंबर में विदेशी निवेशकों ने आईटी सेक्टर के शेयरों की खरीदारी बढ़ाई, लेकिन तेल और गैस सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। NSDL से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार उन्होंने ऑयल और गैस स्टॉक्स में 1.3 अरब डॉलर की बिकवाली की। इसके अलावा, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स जैसे अन्य सेक्टर्स में भी FII ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।
