Get App

FIIs की तूफानी वापसी! 9 दिनों में खरीदे 2 अरब डॉलर के शेयर, जानें बाजार के लिए क्या है संकेत?

FIIs Buying: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। पिछले नौ कारोबारी दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर मार्केट में 2 अरब डॉलर से अधिक की शुद्ध खरीदारी की है। इसके चलते शेयर बाजार में भी पिछले कुछ दिनों से तेजी जारी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 9:13 AM
FIIs की तूफानी वापसी! 9 दिनों में खरीदे 2 अरब डॉलर के शेयर, जानें बाजार के लिए क्या है संकेत?
FIIs Buying: 28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच के नौ कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने छह दिन शुद्ध रुप से खरीदारी की

FIIs Buying: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। पिछले नौ कारोबारी दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर मार्केट में 2 अरब डॉलर से अधिक की शुद्ध खरीदारी की है। इसके चलते शेयर बाजार में भी पिछले कुछ दिनों से तेजी जारी है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी निवेशकों की यह वापसी कितनी टिकाऊ है, इसे लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी।

28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच के नौ कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने छह दिन शुद्ध रुप से खरीदारी की। वहीं तीन दिनों में वे मामूली बिकवाल रहे। 9 फरवरी के प्रोविजन आंकड़ों के अनुसार, FIIs ने भारतीय शेयर मार्केट में शुद्ध रूप से 2,223 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालिया खरीदारी ऐसे समय पर आई है, जब भारतीय बाजारों में पहले तेज बिकवाली देखने को मिली थी, जिसके चलते इसका वैल्यूएशन दूसरे एशियाई बाजारों की तुलना में अधिक आकर्षक हो गया।

वैल्यूएशन लॉन्ग-टर्म औसत के करीब

फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी अपने एक-साल आगे के प्राइस-टू-अर्निंग (PE) मल्टीपल के क्रमशः 20.5 और 20.1 गुना पर कारोबार कर रहे हैं, जो इनके 10-साल के औसत के आसपास है। ब्रॉडर मार्केट में बीएसई मिडकैप-150 इंडेक्स अपने एक-साल के फॉरवर्ड PE के करीब 28 गुना पर है, जबकि इसका लॉन्ग-टर्म औसत 27.3 गुना के आसपास माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें