अदाणी ट्रांसमिशन के रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप नोट्स को फिच ने BBB रेटिंग दी, आउटलुक स्टेबल बताया

रेटिंग एजेंसी फिच ने यह भी साफ किया है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का क्रेडिट असेसमेंट पर कोई असर नहीं हुआ है। अदाणी ग्रुप के लिए फिस्कल ईयर 2027 से लेकर फिस्कल ईयर 2033 के बीच एवरेज डेट सर्विस कवरेज रेशियो (DSCR) 1.48 गुना हो सकता है। जबकि प्रोफाइनल DSCR 1.30x रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 11:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आई है

Adani Group News: फिच रेटिंग्स अदाणी ट्रांसमिशन के रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप की तरप से जारी 40 करोड़ डॉलर के सीनियर सिक्योर्ड नोट्स के लिए BBB रेटिंग दी है। फिच रेटिंग एजेंसी ने 23 फरवरी को बताया कि इसका आउटलुक 'स्टेबल' है। रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप में 6 को-इश्यूअर्स भी शामिल हैं। इनमें बारमेड़ पावर ट्रांसमिशन सर्विस, छत्तीसगढ़-WR ट्रांसमिशन, हदोती पावर ट्रांसमिशन सर्विस, रायपुर राजनंदगांव वरोरा ट्रांसमिशन, सिपत ट्रांसमिशन लिमिटेड एंड थार पावर ट्रांसमिशन सर्विसेज और एक नॉन-इश्यूइंग SPV, अदाणी ट्रांसमिशनल (राजस्थान) लिमिटेड शामिल है।

फिच ने अनुमान जताया है कि अदाणी ग्रुप के लिए फिस्कल ईयर 2027 से लेकर फिस्कल ईयर 2033 के बीच एवरेज डेट सर्विस कवरेज रेशियो (DSCR) 1.48 गुना हो सकता है। जबकि प्रोफाइनल DSCR 1.30x रहने की उम्मीद है।

फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ग्रुप का फाइनेंशियल प्रोफाइल इसके BBB रेटिंग को सपोर्ट करता है। रेटिंग एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का क्रेडिट असेसमेंट पर कोई असर नहीं हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।