F&O Manual : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 4 दिसंबर की सुबह एक नए हाई पर पहुंच गया। अच्छे ग्लोबल संकेतों और एफआईआई की खऱीदारी फिर से लौटने के साथ ही बाजार ने तीन राज्यों के चुनावों में भाजपा की जीत पर खुशी जताई। विश्लेषकों का कहना है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत ने राजनीतिक स्थिरता और फिस्कल पॉपुलिजम से जुड़ी चिंताओं को कम कर दिया है। अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, कोल इंडिया, बीपीसीएल और एलएंडटी आज निफ्टी के टॉप गेनर हैं। जबकि मारुति सुजुकी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, नेस्ले और सन फार्मा निफ्टी के टॉप लूजर हैं।
फार्मा सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। पावर और तेल-गैस सूचकांक 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। जबकि बैंक, कैपिटल गुड्स और मेटल इंडेक्स 2 फीसदी तक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
दोपहर 02.00 बजे के आसपास 30-पैक सेंसेक्स 1089.66 अक यानी1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 68,570.85 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 340.65 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ 20,571.95 पर दिख रहा था।
क्या कहते हैं ऑप्शन के आंकड़े
ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि 20,100 और 20,000 की स्ट्राइक पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है। ये लेवल निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट का काम कर सकते हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, "तकनीकी रूप से, निफ्टी पहले ही 19,850 के बड़े रजिस्टेंस स्तर को पार कर चुका है। तब से इसमें निकट भविष्य में एक मजबूत रैली की उम्मीद में हायर स्ट्राइक प्राइस की ओर पुट पोजीशन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। डेली चार्ट पर बैट एक्शन मैग्नेट मूव बनने के बाद बैंक निफ्टी में तेजी देखने को मिली। रूपक डे की राय है कि जब तक निफ्टी 20,400 से नीचे नहीं आ जाता, तब तक मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड बहुत ज्यादा बुलिश रहेगा।
निफ्टी बैंक डेली चार्ट पर 46,265 पर स्थित अगले रजिस्टेंस के साथ ओवरबॉट दिख रहा है। टिप्स2ट्रेड के एआर रामचंद्रन का कहना है कि निवेशकों को इसमें मुनाफावसूली करनी चाहिए क्योंकि 45,230 के सपोर्ट के नीचे बंद होने पर बैंक निफ्टी शॉर्ट टर्म में 43,700 तक गिर सकता है। उन्होंने कहा "लार्ज कैप के साथ निजी क्षेत्र के बैंक, जिन्होंने पिछले दो सालों में स्टॉक प्राइस रिटर्न के मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, आने वाले कुछ महीनों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि इनका वैल्यूएशन दूसरे सेक्टरो की तुलना में सस्ता है।" .
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।