F&O Manual: आज बाजार में तेजी कायम रहने की उम्मीद, निफ्टी का नियर टर्म बॉटम 18400 पर हुआ शिफ्ट

F&O Manual:7 जून को निफ्टी इंडेक्स में इस हफ्ते की एक्सपायरी के लिए 18600 और 18700 के स्तर पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। साथ ही जून मंथली एक्पायरी के लिए 18800 पुट लेग पर भी राइटिंग देखने को मिली। 18800 का पुट एक इन-द-मनी ऑप्शन लेग है। हेज के संस्थापक और सीईओ राहुल घोष का कहना है कि यह एक बहुत ही बुलिश संकेत है। इसके अलावा आज की मौजूदा कैंडल क्लोजिंग भी तेजी आने की संकेत दे रही है

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 7:41 AM
Story continues below Advertisement
सिप्ला में ओपन इंटरेस्ट में 7 फीसदी की छलांग के साथ शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। शॉर्ट बिल्ड-अप एक मंदी का संकेत है

F&O Manual: क्रेडिट पॉलिसी मीटिंग के नतीजे से पहले 7 जून को बाजार में तेजउछाल आया। बाजार में कल चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। पूरे कारोबारी सत्र में बाजार में जोश देखने को मिला था । अब सभी की निगाहें आरबीआई के ग्रोथ गाइडेंस और महंगाई के अनुमान पर होंगी। अगर महंगाई के अनुमान में कोई गिरावट आती है तो बाजार में तेजी बने रहने की संभावना है। कल यानी 7 जून के कारोबार में निफ्टी 127.40 अंक यानी 0.68 फीसदी बढ़कर 18726.40 पर बंद हुआ था।

 18600 और 18700 के स्तर पर भारी पुट राइटिंग 

7 जून को निफ्टी इंडेक्स में इस हफ्ते की एक्सपायरी के लिए 18600 और 18700 के स्तर पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। साथ ही जून मंथली एक्पायरी के लिए 18800 पुट लेग पर भी राइटिंग देखने को मिली। 18800 का पुट एक इन-द-मनी ऑप्शन लेग है। हेज के संस्थापक और सीईओ राहुल घोष का कहना है कि यह एक बहुत ही बुलिश संकेत है। इसके अलावा आज की मौजूदा कैंडल क्लोजिंग भी तेजी आने की संकेत दे रही है। निफ्टी इंडेक्स के अब तक के सबसे हाई लेवल्स के जून सीरीज में ही टूटने की बहुत ज्यादा संभावना है। निफ्टी के लिए नियर टर्म बॉटम अब 18000 के पिछले बैंड से 18200 और 18400 की तरफ शिफ्ट हो गया है।


बैंक निफ्टी का अंडरटोन अभी भी तेजी का

सकारात्मक शुरुआत के बाद कल बैंक निफ्टी साइडवेज बना रहा। LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बैंक निफ्टी का अंडरटोन अभी भी तेजी का ही है। इसके लिए 44000 के स्कर पर मजबूत सपोर्ट। इस लेवल पर अच्छी मात्रा में पुट राइटिंग देखने को मिली है। निफ्टी का रजिस्टेंस अभी भी 44500 पर बरकरार है। आरबीआई पॉलिसी मीटिंग के बाद बैंक निफ्टी के दोनों तरफ मूव देने की उम्मीद है। अगर निफ्टी बैंक 44500 के स्तर को पार करते हुए मजबूती दिखाता है तो इसमे और तेजी आ सकती है।

ब्रिटानिया में भारी लंबा बिल्डअप

ओपन इंटरेस्ट में 38 फीसदी की बढ़त के साथ ब्रिटानिया में भारी लंबा बिल्डअप देखने को मिला। लॉन्ग बिल्ड-अप एक तेजी का संकेत है जो तब होता है जब ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम शेयर की कीमत में वृद्धि के साथ बढ़ता है। वोडाफोन आइडिया, एचपीसीएल और ग्लेनमार्क में भी लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

 सिप्ला में शॉर्ट बिल्डअप 

दूसरी तरफ सिप्ला में ओपन इंटरेस्ट में 7 फीसदी की छलांग के साथ शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। शॉर्ट बिल्ड-अप एक मंदी का संकेत है जो उच्च ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम के साथ स्टॉक की कीमत गिरने पर होता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।