F&O Manual: निफ्टी के लिए 17700 के आसपास बाधा, ट्रेडर्स को निफ्टी में बाउंस बैक की उम्मीद

F&O Manual:बाजार में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली रही है। ट्रेडर्स ने आज काफी शॉर्ट पोजीशन बनाई है। लेकिन कुछ ट्रेडर्स का कहना है कि बाजार का ओवरऑल सेटअप अभी भी पॉजिटिव है। ऐसे में आज के कारोबार में उनको बाजार में बाउंसबैक की उम्मीद दिख रही है। फिलहाल बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने के भी मिल रही है। बाजार में आज फिर बैंकों का जलवा। बैंक निफ्टी में 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। हल्की कमजोरी के साथ निफ्टी 17700 के पास है

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 1:25 PM
टाटा समूह की कंपनियां टाटा केमिकल्स और टाटा कम्युनीकेशंस मंदड़ियों के रडार पर बनी हुई हैं। आईटी सेक्टर आज भी दबाव में है

SHUBHAM RAJ

F&O Manual: बाजार में सुबह से ही बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। लगातार तीन हफ्तों की तेजी के बाद बाजार काफी ओवरशोल्ड लग रहा था। ऐसे में बाजार में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली रही है। ट्रेडर्स ने आज काफी शॉर्ट पोजीशन बनाई है। लेकिन कुछ ट्रेडर्स का कहना है कि बाजार का ओवरऑल सेटअप अभी भी पॉजिटिव है। ऐसे में आज के कारोबार में उनको बाजार में बाउंसबैक की उम्मीद दिख रही है। फिलहाल बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने के भी मिल रही है। बाजार में आज फिर बैंकों का जलवा। बैंक निफ्टी में 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। हल्की कमजोरी के साथ निफ्टी 17700 के पास है। मिडकैप भी जोश में है। मिडकैप इंडेक्स में 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।

क्या कह रहे ऑप्शन के आंकड़े


ऑप्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो कॉल राइटर्स निफ्टी के लिए तमाम बाधाएं खड़ी करते दिखे हैं। 17700 और 17750 की स्ट्राइक पर काफी ज्यादा पोजीशन बनती दिखी हैं। ये आज के दिन निफ्टी के लिए बड़ी बाधाओं का काम करेंगे। 17800 पर भी कॉल राइटिंग देखने को मिली है।

एक्सपर्ट्स की राय

सेबी में रजिस्टर्ड एनालिस्ट मनीष शाह ने कहा कि बाजार राहत की सांस ले रहा है। उसके बाद ये फिर से भागेगा। उनका कहना है मार्कट का सेट-अप ज्यादा निगेटिव नहीं है। बैंकिंग सेक्टर पर बुलिश शाह ने कहा कि इंट्राडे ट्रेड के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और इंडसइंड बैंक को खरीदा जा सकता है।

मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी के लिए सबसे बड़ा सपोर्ट 17568 के स्तर पर स्थित इसका 200-डे मूविंग एवरेज है। जबकि इसके लिए सबसे बड़ी बाधा 17863 के आसपास दिख रही है। प्रशांत तापसे की राय है कि एग्रेसिव ट्रेडर्स को 17863 के ऊपर खरीदारी शुरू कर देनी चाहिए।

Trade Spotlight: नेस्ले इंडिया, आदित्य बिड़ला कैपिटल और पावर ग्रिड में अब क्या करें?

एलटीआईएमइंडट्री, टेक महिंद्रा और बिरलासॉफ्ट में शॉर्ट बिल्ड-अप

इंडिविजुअस स्टॉक्स पर नजर डालें तो टाटा समूह की कंपनियां टाटा केमिकल्स और टाटा कम्युनीकेशंस मंदड़ियों के रडार पर बनी हुई हैं। आईटी सेक्टर आज भी दबाव में है। एलटीआईएमइंडट्री, टेक महिंद्रा और बिरलासॉफ्ट में भी शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है। बता दें कि शॉर्ट बिल्डअप एक निगेटिव संकेत है। ये स्थिति तब बनती है जब किसी स्टॉक की कीमत में गिरावट के साथ ही उसके वॉल्यूम और ओपन इंटरेस्ट में गिरावट होती है।

बायोकॉन, अरबिंदो फार्मा और ग्लेनमार्क फार्मा में लॉन्ग बिल्ड-अप

वहीं, दूसरी तरफ बैंकिंग और फाइनेंशियल के साथ ही कुछ फार्मा स्टॉक आज तेजड़ियों की पसंद नजर आ रहे हैं। आईडीएफसी, श्रीराम फाइनेंस, बायोकॉन, अरबिंदो फार्मा और ग्लेनमार्क फार्मा में आज लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। बता दें कि लॉन्ग बिल्डअप एक बुलिश संकेत है। ये स्थिति तब बनती है जब शेयर की कीमतों में बढ़त के साथ ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम दोनों में बढ़त होती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।