F&O Manual: निफ्टी के कड़े प्रतिरोध का सामना करने के बाद ट्रेडर्स रिकवरी ट्रेड्स के लिए तैयार

F&O Manual:निफ्टी वीकली कॉन्ट्रेक्ट में कॉल के लिए 18800 और पुट के लिए 18700 पर हाइएस्ट ओपन इंटरेस्ट है, जबकि मंथली कॉन्ट्रक्ट में कॉल के लिए 19000 और पुट के लिए 18000 पर हाइएस्ट ओपन इंटरेस्ट है। 19 जून को, कॉल राइटर 18900 और 18850 पर भारी राइटिंग के साथ सबसे ज्यादा सक्रीय थे, जो बुल्स को आगे बढ़ने से रोक रहा है। हालांकि, कुछ ट्रेडर्स को यहां से रिकवरी की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement
अडानी समूह के शेयर उन शेयरों में शामिल थे जो मंदड़ियों के रडार पर थे। वोडाफोन आइडिया, बंधन बैंक और कोटक बैंक भी शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है

F&O Manual: निफ्टी 50 इंडेक्स को 19 जून को अपने ऑल टाइम हाई के पास कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। निफ्टी आज शुरुआती कारोबार में सपाट कारोबार कर रहा था। इसके बाद इसमें कमजोरी बढ़ती गई। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने भी घरेलू बाजार पर निगेटिव असर डाला है। सुबह 10.30 बजे तक निफ्टी 0.17 फीसदी या 32 अंक की गिरावट के साथ 18,794.15 पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 43,721.40 पर दिख रहा था।

निफ्टी वीकली कॉन्ट्रेक्ट में कॉल के लिए 18800 और पुट के लिए 18700 पर हाइएस्ट ओपन इंटरेस्ट है, जबकि मंथली कॉन्ट्रक्ट में कॉल के लिए 19000 और पुट के लिए 18000 पर हाइएस्ट ओपन इंटरेस्ट है। 19 जून को, कॉल राइटर 18900 और 18850 पर भारी राइटिंग के साथ सबसे ज्यादा सक्रीय थे, जो बुल्स को आगे बढ़ने से रोक रहा है।

ट्रेडर्स को यहां से रिकवरी आने की उम्मीद


हालांकि, कुछ ट्रेडर्स को यहां से रिकवरी की उम्मीद है। डेरिवेटिव्स ट्रेडर और सेबी में पंजीकृत निवेश सलाहकार संतोष पासी का कहना है कि उनको उम्मीद है कि मौजूदा स्तर पर खरीदारी होगी, जिससे इंडेक्स ऊपर चढ़ेगा। लेकिन क्या आज निफ्टी ऑलटाइम हाई हासिल करेगा कि नहीं ये सवाल बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि वे निफ्टी में 18750-18775 के दायरे में खरीदारी के पक्ष में हैं। निफ्टी के लिए उनका पहला लक्ष्य 18825 है। पासी का मानना है कि निफ्टी में 18900 का स्तर छूने की क्षमता है।

एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में निवेश करना जारी रखे हुए है। भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है - ये दो सकारात्मक कारण हैं जो भारतीय बाजार में तेजी बनाए हुए हैं।

जिंदल स्टील, श्रीराम फाइनेंस, डॉ लाल पैथलैब्स में लॉन्ग बिल्ड-अप

अलग-अलग शेयरों की बात करें तो ट्रेडर्स ने आज के कारोबार में जिंदल स्टील, श्रीराम फाइनेंस, डॉ लाल पैथलैब्स और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर सहित कई और शेयरों लॉन्ग ट्रेड लिया है।

JM Financial Services के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Tata Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

अडानी समूह के शेयरों में शॉर्ट बिल्डअप

वहीं, दूसरी ओर, अडानी समूह के शेयर उन शेयरों में शामिल थे जो मंदड़ियों के रडार पर थे। वोडाफोन आइडिया, बंधन बैंक और कोटक बैंक भी शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।