Get App

डाइमेंशन्स कंसल्टिंग के सीईओ ने कहा, रीस्ट्रक्चरिंग स्टोरी वाली कंपनियों पर फोकस करें, ऑटो से निकलें

श्रीवास्तव ने कहा कि HDFC-HDFC BK मर्जर को लेकर पूरी तस्वीर साफ नहीं हुई है। HDFC BK में इंडस्ट्री के मुकाबले कम रिटर्न संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 1:12 PM
डाइमेंशन्स कंसल्टिंग के सीईओ ने कहा, रीस्ट्रक्चरिंग स्टोरी वाली कंपनियों पर फोकस करें, ऑटो से निकलें
अजय श्रीवास्तव की निवेशकों को सलाह है कि वे रीस्ट्रक्चरिंग की तैयारी वाली कंपनियों पर फोकस करें। रीस्ट्रक्चरिंग को बाद कंपनियों की तमाम समस्याओं की सफाई हो जाती है

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी 18400 के करीब दिख रहा है। L&T, ICICI BANK, HUL और बजाज फाइनेंस ने बाजार में जोश भरा है। लेकिन मिडकैप में दबाव देखने को मिल रहा है। सरकारी बैंकों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स लगातार तीसरे दिन ऊपर दिख रहा है। ये इंडेक्स इस महीने अब तक 9 फीसदी दौड़ा है। FMCG में भी हल्की खरीदारी है। उधर मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का तगड़ा दबाव है। NALCO, VEDANTA, HINDALCO के शेयर 3 फीसदी तक टूटे हैं। IT और रियल्टी शेयरों पर खासा प्रेशर है। ऐसे में अब आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल और कहां हो सकती है कमाई इस सीएनबीसी-आवाज़ के साथ अपनी राय शेयर की Dimensions Consulting के CEO अजय श्रीवास्तव ने। यहां हम आवाज़ के साथ हुई उनकी बातचीत का संपादित अंश पेश कर रहे हैं।

भारतीय इकोनॉमी में बचत की अहम भूमिका

अजय श्रीवास्तव की राय है कि भारतीय इकोनॉमी में बचत की अहम भूमिका है। इस समय भारतीय इकोनॉमी में बेहतर लिक्विडिटी देखने को मिल रही है। बाजार को घरेलू खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। भारतीय बाजारों में आगे भी तेजी दिखेगी। भारतीय अन्य लोगों के मुकाबले निवेश करने के मामले में आगे हैं।

घरेलू एक्सपोजर वाली कंपनियां ज्यादा बेहतर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें