अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर
अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर
कल की कैंडल काफी नेगेटिव है। कल जैसे दिन ट्रेंड और सेंटिमेंट दोनों बदल देते हैं। अब दिक्कत ये है कि किसी भी रैली में भरोसा नहीं होगा। और 25,600-25,650 में सारे पास के एवरेजेस हैं। 10, 20 और 50 DEMA तीनों 25,600-25,650 पर हैं । कल स्क्रीन देखकर लग रहा था FIIs की बड़ी बिकवाली होगी। लेकिन FIIs की तो कैश में सिर्फ 100 Cr की बिकवाली है। इसके सामने DIIs की 3000 Cr से ज्यादा की खरीदारी थी। तो आखिर कल बेचा किसने और क्यों?कल कुछ तो गड़बड़ थी जिसका जवाब डाटा में नहीं है। खैर, बाजार में हर गिरावट या रैली का कारण नहीं मिलता। रियलिटी ये है कि कल हमने एक बड़ा red candle बनाया है। अब जब तक हम कल के हाई के ऊपर नहीं आएंगे, भरोसा नहीं होगा।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
अनुज सिंघल ने कहा कि सबसे पहली अहम बात यह है कि IT से अभी कोसों दूर रहें। IT में इस समय अस्तित्व की लड़ाई चल रही है। ये बात लेवल या वैल्यूएशन की नहीं है, हमने लगातार 1 महीने से IT पर निगेटिव नजरिया रखा है। भले ही 10% महंगा लें, लेकिन गिरती छुरी को नहीं पकड़ना है। सबसे ज्यादा पैसा मोमेंटम के खिलाफ गलत दांव लगाने में बनता है। किसी दिन तो बॉटम बनेगा, लेकिन किसको पता वो लेवल क्या होगा? इस महीने निफ्टी IT 21% नीचे है, क्या कभी कोई सोच सकता था?
इधर बैंक निफ्टी अभी भी मजबूत इंडेक्स है। कल भी बैंक निफ्टी ने हमारा ट्रेलिंग SL हिट नहीं हुआ। लेकिन अगर 60,800 टूटा तो बैंक निफ्टी भी कमजोर हो जाएगा। PSU बैंक में कल भी शानदार रिकवरी हुई। इस समय आप ट्रेंडिंग स्टॉक्स को उंगलियों पर गिन सकते हैं, तो आपकी स्टॉक शॉर्टलिस्ट में ज्यादा से ज्यादा 10 शेयर होने चाहिए और ये PSU बैंक, चुनिंदा ऑटो और NBFC सेक्टर के शेयर हैं। सचिन तेंदुलकर की सिडनी इनिंग्स की wagon wheel देखिए। सचिन ने एक भी रन ऑफसाइड पर नहीं बनाया था। आपको भी अभी सिर्फ स्ट्रेंथ के साथ रहना है।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी में कल का low ठीक 200 DMA था। कल का low 25,327 और मौजूदा 200 DMA 25,338 पर था, अगर ये टूटा तो 24,800 तक गिरने का रिस्क होगा। ऊपर की ओर 25,600 पार नहीं होने तक भरोसा नहीं लौटेगा। पहली रैली फेल होने का रिस्क रहेगा। आज ट्रेड लेने में कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे। हमें हर स्विंग नहीं पकड़नी है। कई बार आपको पैसा बचाने पर फोकस करना चाहिए। पैसा कमाने के लिए ट्रेडिंग मार्केट का इंतजार करेंगे।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में अभी भी 60,800 का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रहेगा। अगर 60,800 टूटा तो तुरंत लॉन्ग सौदों से बाहर हों । तब तक अपनी मौजूदा लॉन्ग पोजिशन को संभालें। 61,000-61,100 खरीदारी का जोन है, स्टॉप लॉस 60,800 पर लगाए। अगर 60,800 टूटे तो बैंक निफ्टी में भी शॉर्ट खुलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।