Get App

पैसा कमाने नहीं बचाने पर करें फोकस, आज ट्रेड लेने में ना करें कोई जल्दबाजी- अनुज सिंघल

बैंक निफ्टी में अभी भी 60,800 का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रहेगा। अगर 60,800 टूटा तो तुरंत लॉन्ग सौदों से बाहर हों । तब तक अपनी मौजूदा लॉन्ग पोजिशन को संभालें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 9:21 AM
पैसा कमाने नहीं बचाने पर करें फोकस, आज ट्रेड लेने में ना करें कोई जल्दबाजी- अनुज सिंघल
निफ्टी में कल का low ठीक 200 DMA था। कल का low 25,327 और मौजूदा 200 DMA 25,338 पर था। अगर ये टूटा तो 24,800 तक गिरने का रिस्क होगा।

अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर

कल की कैंडल काफी नेगेटिव है। कल जैसे दिन ट्रेंड और सेंटिमेंट दोनों बदल देते हैं। अब दिक्कत ये है कि किसी भी रैली में भरोसा नहीं होगा। और 25,600-25,650 में सारे पास के एवरेजेस हैं। 10, 20 और 50 DEMA तीनों 25,600-25,650 पर हैं । कल स्क्रीन देखकर लग रहा था FIIs की बड़ी बिकवाली होगी। लेकिन FIIs की तो कैश में सिर्फ 100 Cr की बिकवाली है। इसके सामने DIIs की 3000 Cr से ज्यादा की खरीदारी थी। तो आखिर कल बेचा किसने और क्यों?कल कुछ तो गड़बड़ थी जिसका जवाब डाटा में नहीं है। खैर, बाजार में हर गिरावट या रैली का कारण नहीं मिलता। रियलिटी ये है कि कल हमने एक बड़ा red candle बनाया है। अब जब तक हम कल के हाई के ऊपर नहीं आएंगे, भरोसा नहीं होगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि सबसे पहली अहम बात यह है कि IT से अभी कोसों दूर रहें। IT में इस समय अस्तित्व की लड़ाई चल रही है। ये बात लेवल या वैल्यूएशन की नहीं है, हमने लगातार 1 महीने से IT पर निगेटिव नजरिया रखा है। भले ही 10% महंगा लें, लेकिन गिरती छुरी को नहीं पकड़ना है। सबसे ज्यादा पैसा मोमेंटम के खिलाफ गलत दांव लगाने में बनता है। किसी दिन तो बॉटम बनेगा, लेकिन किसको पता वो लेवल क्या होगा? इस  महीने निफ्टी IT 21% नीचे है, क्या कभी कोई सोच सकता था?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें