Get App

Defence stocks: ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस शेयरों ने दिया 37% तक रिटर्न, जानिए आगे कैसी रहेगी इनकी चाल

Defence stocks: ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद भारत के डिफेंस स्टॉक्स में 37% तक की बढ़ोतरी हुई है,जिससे मार्केट कैप में 2.9 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। आइए पूरे स्कोरकार्ड पर डालते हैं एक नजर

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 06, 2026 पर 6:47 PM
Defence stocks: ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस शेयरों ने दिया 37% तक रिटर्न, जानिए आगे कैसी रहेगी इनकी चाल
Operation Sindoor Effect : रक्षा मंत्रालय के मुताबिक FY25 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह FY14 के 686 करोड़ रुपये के मुकाबले 11 वर्षों में 34 गुना की बढ़त है

Operation Sindoor effect: एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली सालगिरह पर भारतीय डिफेंस स्टॉक्स ने 37 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है,जिससे मार्केट कैपिटलाइज़ेशन में 2.9 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आउटलुक बिज़नेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में इस सेक्टर के प्रदर्शन को रिकॉर्ड डिफेंस बजट,इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट ऑर्डर्स और स्वदेशीकरण पर लगातार बने फोकस से सपोर्ट मिला है। बता दें कि 6-7 मई, 2025 की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत का सैन्य हमला हुआ था जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से डिफेंस स्टॉक्स के रिटर्न पर एक नजर

आउटलुक बिजनेस के मुताबिक पहलगाम हमले और उसके बाद हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बीते एक साल में भारत के डिफेंस स्टॉक्स में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है,जिससे इनके मार्केट कैपिटलाइज़ेशन में 2.9 लाख करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है। Investing.com India के आंकड़ों के मुताबिक, 6 मई 2026 तक निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स ने 34.07 प्रतिशत का 1 साल का सालान रिटर्न दिया है। इसका 52-हफ्तों का रेंज 6,621.8 से 9,195.15 के बीच रहा। 6 मई 2026 को यह इंडेक्स 8,903 के आसपास ट्रेड करता दिखा।

"डिफेंस शेयरों में तेजी का दौर चल रहा है। भारत ने अपने सभी घोषित रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल कर लिया है,ऐसे में 'ऑपरेशन सिंदूर' एक पूर्ण और स्पष्ट सफलता साबित हुआ है। यह एक ऐसी सफलता है जिसमें भारत की बढ़ती तकनीकी आत्मनिर्भरता ने अहम भूमिका निभाई है।" ये बातें इन्फोमेरिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग्स के चीफ इकोनॉमिस्ट डॉ. मनोरंजन शर्मा ने एक नोट में कही हैं जिसका ज़िक्र गुडरिटर्न्स (Goodreturns) ने किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें