रिलायंस के शेयर 7 साल में पहली बार सेसेंक्स -निफ्टी से पिछड़ते नजर आए, जानिए आगे के लिए क्या हो निवेश रणनीति

प्रभुदास लीलाधर ने रिलांयस पर जारी अपने एक रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी अरामको के साथ कंपनी की डील ना हो पाने की वजह से इस स्टॉक पर नेगेटिव असर पड़ा है लेकिन हम इस बात की संभावना से इनकार नहीं कर सकते कि आगे हमें कंपनी में ज्यादा व्यापक-आधार वाली पार्टनरशिप होती दिखेगी.

अपडेटेड Jan 01, 2022 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
प्रभुदास लीलाधर ने रिलांयस पर जारी अपने एक रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी अरामको के साथ कंपनी की डील ना हो पाने की वजह से इस स्टॉक पर नेगेटिव असर पड़ा है

2021 में 7 साल में पहली बार Reliance Industries के शेयरों का प्रदर्शन सेसेंक्स और निफ्टी की तुलना में कमजोर रहा है। मार्केट कैप के नजरिए से भारत की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries के शेयरों में 2021 में 19.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इसी अवधि में निफ्टी 22 फीसदी और सेसेंक्स 24.1 फीसदी भागा है।

नवंबर में इस स्टॉक में 5.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि दिसंबर में इसमें 2 फीसदी की कमजोरी आई है। कंपनी की टेलिकॉम यूनिट Reliance Jio Infocomm के सब्सक्राइबरों में आई गिरावट और किफायती दाम वाले जियो फोन के लॉन्चिंग में होने वाली देरी के बाद कंपनी के शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली है। मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि जियो फोन नेक्सट के लॉन्च से कंपनी के सब्सक्राइबर बेस में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।

2021 में बाजार में लगातार 6वें साल रही तेजी, जानिए 2022 में कैसी रह सकती है इसकी चाल


मॉर्गन स्टैनली निवेशकों के लिए जारी एक नोट में कहा है कि कंपनी के नए स्मार्टफोन JioPhone Next के प्लान उम्मीद से कम एग्रेसिव हैं। इससे कंपनी के सब्सक्राइबर बेस में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा रिलायंस के तेल और पेट्रोकेमिकल कारोबार में सऊदी अरामको के निवेश योजना पर ठंडा पानी पड़ जाने की वजह से भी इस स्टॉक को लेकर निवेशकों के सेटिमेंट पर असर पड़ा है।

प्रभुदास लीलाधर ने रिलांयस पर जारी अपने एक रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी अरामको के साथ कंपनी की डील ना हो पाने की वजह से इस स्टॉक पर नेगेटिव असर पड़ा है लेकिन हम इस बात की संभावना से इनकार नहीं कर सकते कि आगे हमें कंपनी में ज्यादा व्यापक-आधार वाली पार्टनरशिप होती दिखेगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस स्टॉक में आई हालिया गिरावट इसमें निवेश का अच्छा मौका है।

इसी तरह Kotak Institutional Equities ने Reliance के स्टॉक पर अपनी रेटिंग ‘add’ से बढ़ाकर ‘buy’ कर दी है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि रिफाइनिंग कारोबार में मजबूती, पॉलिएस्टर मार्जिन में बढ़ोतरी, बढ़ते टेलिकॉम टैरिफ, रिटेल कारोबार में आती तेजी और तेल खोज और उत्पादन सेगमेंट के बढ़ते योगदान के चलते अगले 2 साल में कंपनी के एबिटडा में वार्षिक आधार पर 26 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कंपनी के नए कॉर्मस और एनर्जी वेंचर के शुरु होने के साथ ही हमें इस स्टॉक की री-रेटिंग होती नजर आएगी। ऐसे में इस गिरावट में निवेश करना आगे के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।