Get App

गिरावट में विदेशी निवेशक बड़ा पैसा लगाने को तैयार, महंगे वैल्यूशन वाले शेयरों से रहें दूर : मनीष चोखानी

मनीष चोखानी ने कहा कि बाजार में रिटेल के दम पर तेजी टिकी हुई है और करेक्शन नहीं आ रहा है। गिरावट में विदेशी निवेशक बड़ा पैसा लगाने को तैयार हैं। 10 साल में NDA सरकार ने काफी काम किए हैं। इस बार गठबंधन की सरकार है, कुछ चुनौतियां रहेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2024 पर 2:12 PM
गिरावट में विदेशी निवेशक बड़ा पैसा लगाने को तैयार, महंगे वैल्यूशन वाले शेयरों से रहें दूर : मनीष चोखानी
कमोडिटी में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। बैंकिंग में भी आगे तेजी बढ़ सकती है। महंगाई का सीधा संबंध कमोडिटी कीमतों में तेजी से है। भारतीय में बिजनेस ग्रोथ की काफी संभावना है

भारत ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है। जियोपॉटिकल संकट हो या फिर अंतरिक्ष की बातें, हर जगह भारत की लीडरशिप की सरहाना हो रही है। इसे दुनिया का ब्राइट स्पॉट माना जा रहा है। दुनिया को दिशा दिखाने वाले भारत के अपने सपने भी हैं। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और 2047 तक विकसित भारत का विजन लिए देश PM मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। भारत के उज्जवल भविष्य पर खास चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं एनाम होल्डिंग्स (Enam Holdings) के डायरेक्टर मनीष चोखानी जो खुद आज और कल की नहीं, बल्कि दशकों आगे की सोच लेकर चलते हैं।

आगे कंजम्प्शन, कमोडिटी और बैंकिंग शेयरों में बनेगा अच्छा पैसा

आज की बातचीत में CNBC- आवाज़ के मैनजिंग एडिटर अनुज सिंघल से मनीष चोखानी ने कहा कि बाजार में रिटेल के दम पर तेजी टिकी हुई है और करेक्शन नहीं आ रहा है। गिरावट में विदेशी निवेशक बड़ा पैसा लगाने को तैयार हैं। आगे कंजम्प्शन, कमोडिटी और बैंकिंग शेयरों में अच्छा पैसा बन सकता है। लेकिन महंगे वैल्यूशन वाले शेयरों से दूर रहने की सलाह होगी।

इस बार गठबंधन की सरकार है, कुछ चुनौतियां रहेंगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें