Get App

Stocks to Buy: 35% तक चढ़ सकते हैं ये 4 डिफेंस शेयर, जानें क्यों मोतीलाल ओसवाल ने लगाया दांव

Defence Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल मंगलवार 30 दिंसबर को डिफेंस सेक्टर को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने डिफेंस सेक्टर की चार कंपनियों को खरीदने की सलाह दी है। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत डायनेमिक्स और एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स शामिल हैं

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 10:16 AM
Stocks to Buy: 35% तक चढ़ सकते हैं ये 4 डिफेंस शेयर, जानें क्यों मोतीलाल ओसवाल ने लगाया दांव
Defence Stocks to Buy: डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में ₹79,000 करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है

Defence Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल मंगलवार 30 दिंसबर को डिफेंस सेक्टर को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने डिफेंस सेक्टर की चार कंपनियों को खरीदने की सलाह दी है। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत डायनेमिक्स और एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन चारों शेयरों को 'Buy' की रेटिंग दी है। इसके अलावा इसने जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर पर ‘Neutral’ की रेटिंग बरकरार रखी है।

मोतीलाल ओसवाल की यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में करीब ₹79,000 करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष में रक्षा खरीद से जुड़ी कुल मंजूरियां ₹3.3 लाख करोड़ तक पहुंच गए हैं। यह डिफेंस सेक्टर के सालाना कैपेक्स ₹1.8 लाख करोड़ के मुकाबले लगभग दोगुने हैं।

ऑर्डर पाइपलाइन को मिला मजबूत आधार

ब्रोकरेज के मुताबिक, DAC की ये मंजूरियां भले ही तुरंत ऑर्डर में तब्दील न हों, लेकिन इनके दायरे और पैमाने से आने वाले 2 से 4 साल में डिफेंस कंपनियों के लिए ऑर्डर फ्लो का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। इन प्रस्तावों में गोला-बारूद, मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस, सर्विलांस और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, ट्रेनिंग सिस्टम और नेवल सपोर्ट प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिससे तीनों सेनाओं के लिए संतुलित आधुनिकीकरण की तस्वीर उभरती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें