Stocks to BUY: इन 4 शेयरों में 50% तक की कमाई का मौका, जानें कब खरीदें और किस भाव पर बेचें

Stocks to BUY: शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां इन दिनों मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने में जुटी हुई हैं। यहां आपको 4 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने मार्च तिमाही के नतीजों को देखते हुए इनके शेयरों में 50% तक की तेजी आने की उम्मीद जताई है

अपडेटेड May 23, 2023 पर 10:29 PM
HDFC सिक्योरिटीज को क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयरों में मौजूदा स्तर से 50.32% की दमदार तेजी आने की उम्मीद है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks to BUY: शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां इन दिनों मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने में जुटी हुई हैं। ब्रोकरेज फर्मों से लेकर रिटेल निवेशक तक इन नतीजों को काफी बारीकी से नजर रखते हैं। ये नतीजे सिर्फ कंपनियों के बीते हुए समय के वित्तीय प्रदर्शन के बारे में ही नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी संकेत देते हैं। यहां आपको 4 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने मार्च तिमाही के नतीजों को देखते हुए इनके शेयरों में 50% तक की तेजी आने की उम्मीद जताई है।

    क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves)

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज को क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयरों में मौजूदा स्तर से 50.32 फीसदी की दमदार तेजी आने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने इसके शेयरों के लिए 400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'BUY' यानी खरीद की सलाह दी है। कंपनी के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 266.10 रुपये के भाव पर बंद हुए।

    बालाजी एमाइंस (Balaji Amines)


    कंपनी के टॉप-मैनेजमेंट से कुछ इस्तीफों के बाद इसके शेयरों में हाल ही में तेज गिरावट आई थी। हालांकि ब्रोकरेज फर्म इडलवाइज (Edelwiss) का मानना है कि बालाजी एमाइंस के शेयरों में मौजूदा स्तर से 40 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकेरज ने इस शेयर को 3090.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- GQG Partners: अदाणी ग्रुप में फिर किया अरबों डॉलर का निवेश, 10% बढ़ाई हिस्सेदारी, अगले 5 साल के लिए बड़ा प्लान

    सारेगामा इंडिया (Saregama India)

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने सारेगामा इंडिया के शेयरों पर अपनी खरीद की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को 400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इसमें मौजूदा स्तर से 27.63 फीसदी के रिटर्न की उम्मीद देता है। सारेगामा के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 313.40 रुपये के भाव पर बंद हुए।

    जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स (G R Infraprojects)

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म 'कीनोट कैपिटल्स' ने G R इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयरों को 'BUY' रेटिंग दी है और इसके लिए 1363.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा कीमत से करीब 23.03 फीसदी की तेजी आने की संकेत देता है। G R इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 1107.90 रुपये के भाव पर बंद हुए।

    डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।