Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, GAIL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 52500, 52700 और 53000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52400, 52300 और 52200 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 2:43 PM
GAIL पर Sharekhan के जतिन गेडिया ने 3240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls:  सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में एस्ट्रल, श्री सीमेंट, कमिंस, मुथूट फाइनेंस, हैवेल्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं ग्रासिम, इंडियन होटल्स, एलटीआई माइंडट्री, कोफोर्ज और गोदरेज कंज्यूमर के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा अरबिंदो फार्मा, ओरैकल फाइनेंशियल, एल्केम लैब, इंडिया मार्ट और महानगर गैस में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि अपोलो टायर्स, इंडिया सीमेंट्स, एमसीएक्स, गेल और एनटीपीसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Sharekhan के जतिन गेडिया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52500, 52700 और 53000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52400, 52300 और 52200 के स्तर पर नजर आये।


    ये 9 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

    Sharekhan के जतिन गेडिया के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Mahanagar Gas Future : खरीदें - 1753 रुपये, टारगेट - 1820 रुपये, स्टॉपलॉस - 1705 रुपये

    Biocon Future : खरीदें - 359 रुपये, टारगेट - 381 रुपये, स्टॉपलॉस - 353 रुपये

    Eicher Motors Future : खरीदें - 4883 रुपये, टारगेट - 4975 रुपये, स्टॉपलॉस - 4825 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः GAIL

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि उन्होंने GAIL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि GAIL की जुलाई की एक्सपायरी वाली 240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 7/9 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।