Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में एस्ट्रल, श्री सीमेंट, कमिंस, मुथूट फाइनेंस, हैवेल्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं ग्रासिम, इंडियन होटल्स, एलटीआई माइंडट्री, कोफोर्ज और गोदरेज कंज्यूमर के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा अरबिंदो फार्मा, ओरैकल फाइनेंशियल, एल्केम लैब, इंडिया मार्ट और महानगर गैस में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि अपोलो टायर्स, इंडिया सीमेंट्स, एमसीएक्स, गेल और एनटीपीसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Sharekhan के जतिन गेडिया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
