GAIL Q4 FY23 results: GAIL India Ltd. ने 18 मई को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 603.52 करोड़ रुपये पर रहा है। हालांकि कंपनी का मुनाफा 1043 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। इस अवधि में कंपनी को मुनाफे में सालाना आधार पर ले 77.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बताते चलें की 31 मार्च 2022 को खत्म हुई हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2683.11 करोड़ रुपए पर रहा था।
31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में GAIL की कामकाजी आय सालाना आधार पर 21.8 फीसदी की बढ़त के साथ 32858.20 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 35272 रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं, 31 मार्च 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय 26968.21 करोड़ रुपए पर रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में GAIL के मुनाफे में 145.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इसकी कामकाजी आय में तिमाही आधार पर 7.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर GAILका EBITDA मार्जिन 0.7 फीसदी से बढ़कर 0.9 फीसदी पर रहा। जबकि इसके 4.4 फीसदी पर रहने का अनुमान था। तिमाही आधार पर GAIL का EBITDA 261.4 करोड़ रुपए से घटकर 307 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 1525 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।