GAIL Q4 FY23 results: GAIL India Ltd. ने 18 मई को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 603.52 करोड़ रुपये पर रहा है। हालांकि कंपनी का मुनाफा 1043 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। इस अवधि में कंपनी को मुनाफे में सालाना आधार पर ले 77.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बताते चलें की 31 मार्च 2022 को खत्म हुई हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2683.11 करोड़ रुपए पर रहा था।
