Get App

Gainers & losers: सरकार में पोर्टफोलियो बंटवारे से पहले बाजार में कंसोलिडेशन, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स 203 अंक गिरकर 76490 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 31 अंक गिरकर 23259 के स्तर पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में खरीदारी रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2024 पर 6:10 PM
Gainers & losers: सरकार में पोर्टफोलियो बंटवारे से पहले बाजार में कंसोलिडेशन, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता वार्डविज़ार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह आज अपर सर्किट पर पहुंच गया

Gainers & losers : नई सरकार में पोर्टफोलियो बंटवारे से पहले बाजार में आज कंसोलिडेशन देखने को मिला है। रिकॉर्ड हाई हिट करने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर से फिसलकर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। रियल्टी, फार्मा और PSU बैंकिंग इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। FMCG,तेल-गैस इंडेक्स भी हल्की बढ़त पर बंद हुए हैं। वहीं, IT और मेटल शेयरों में दबाव देखने को मिला है। रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 83.51 के स्तर पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स 203 अंक गिरकर 76490 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 31 अंक गिरकर 23259 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 22 अंक गिरकर 49781 पर बंद हुआ है। मिडकैप 41 अंक चढ़कर 53236 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी रही। इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल-

Heritage Foods | CMP: Rs 696| एक्सचेंजों पर 319.60 करोड़ रुपये के बड़े सौदे के बाद हेरिटेज फूड्स आज 5.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। यह लेनदेन 725 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुआ है जो पिछले बंद भाव से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है।

Raymond | CMP: Rs 2,560 | कंपनी के रियल एस्टेट डिवीजन को मुंबई के बांद्रा में पुनर्विकास परियोजना के लिए पसंदीदा डेवलपर घोषित किए जाने के बाद शेयरों में 3.5 फीसदी की उछाल दर्ज की गई। इस परियोजना से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय होने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें