Gainers & Losers: ढहते मार्केट में भी अपर सर्किट, इन 10 शेयरों ने इंट्रा-डे में बरसाया पैसा

Gainers & Losers: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 17-18 दिसंबर को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के नतीजे आने से पहले सेंसेक्स-निफ्टी एक-एक फीसदी से अधिक टूट गए। मार्केट की इस गिरावट के दौरान कुछ शेयरों में भी तेज हलचल रही जिनमें से कुछ के बारे में वजह सहित बताया जा रहा है। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट और तेज उतार-चढ़ाव की वजह

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 1,064.12 प्वाइंट्स यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 80,684.45 और निफ्टी 1.35% यानी 332.25 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,336.00 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: स्टॉक मार्केट एक बार फिर बेयरेश की पकड़ में जाता दिख रहा है। लगातार दो दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक टूट चुके हैं। पिछले हफ्ते शुक्रवार को बुल्स ने शानदार वापसी की थी लेकिन फिर इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत से ही उनके हाथ से मार्केट फिसल गया। आज की बात करें तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 17-18 दिसंबर को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के नतीजे आने से पहले सेंसेक्स-निफ्टी एक-एक फीसदी से अधिक टूट गए।

दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 1,064.12 प्वाइंट्स यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 80,684.45 और निफ्टी 1.35% यानी 332.25 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,336.00 पर बंद हुआ है। मार्केट की इस गिरावट के दौरान कुछ शेयरों में भी तेज हलचल रही जिनमें से कुछ के बारे में वजह सहित बताया जा रहा है।

सरपट ऊपर भागे ये शेयर


Varun Beverages । मौजूदा भाव: ₹647.85 (+0.35%)

वरुण बेवरेजेज ने लूनारमेख टेक्नोलॉजीज में 39.93% हिस्सेदारी खरीद ली जिससे लूनारमेख वरुण बेवरेजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। ऐसे में शेयर आज इंट्रा-डे में 1.77 फीसदी उछलकर 657.00 रुपये पर पहुंच गए।

Quess Corp । मौजूदा भाव: ₹718.80 +48.35 (+7.21%)

ब्रोकरेज फर्म एंटिक ब्रोकिंग ने क्वेस कॉर्प की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो शेयर 10.36 फीसदी उछलकर 739.95 रुपये पर पहुंच गए। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश का टारगेट प्राइस 1000 रुपये फिक्स किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक हायरिंग के मजबूत रुझान से इसे फायदा मिलेगा। इसके अलावा भारत में शहरीकरण की तेज स्पीड और ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर की तेज ग्रोथ के चलते इसे BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस), मैनुफैक्चरिंग और टेलीकॉम स्पेस में मजबूत ग्रोथ दिख रही है।

Piramal Pharma । मौजूदा भाव: ₹260.55 (+3.74%)

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने पीरामल फार्मा की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो शेयर 8.30 फीसदी उछलकर 272.00 रुपये पर पहुंच गए। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश का टारगेट प्राइस 340 रुपये फिक्स किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसके नए मॉलिक्यूल के कॉमर्शियल होने के बाद अब अच्छी तेजी दिख सकती है।

Enviro Infra Engineers । मौजूदा भाव: ₹380.50 (+15.09%)

बढ़ती वॉल्यूम एक्टिविटी के चलते एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयर इंट्रा-डे में 18,57 फीसदी उछलकर 392.00 रुपये पर पहुंच गए। लगातार पांच दिनों में यह 50 फीसदी से भी अधिक ऊपर चढ़ चुका है।

NITCO। मौजूदा भाव: ₹147.45 (+4.91%)

निटको को प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स से टाइल्स, मार्बल और मोजेक की सप्लाई के लिए ₹105.40 करोड़ मूल्य का एक नया ऑर्डर मिला है। इसके अलावा मौजूदा प्रोजेक्ट्स के हिसाब से कंपनी को जल्द ही ₹104 करोड़ का ऑर्डर मिलने के आसार दिख रहे हैं। इसके चलते शेयर भी इंट्रा-डे में 4.98 फीसदी उछलकर 147.55 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

इन शेयरों में आई तेज गिरावट

HDFC Bank । मौजूदा भाव: ₹1832.85 (-1.71%)

सेबी ने एचडीएफसी बैंक को एक एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग लेटर जारी किया तो इंट्रा-डे में इसके शेयर 2.06 फीसदी फिसलकर 1826.35 रुपये के भाव तक आ गए। सेबी ने बैंक के सीनियर मैनेजमेंट एंप्लॉयी अरविंद कपूर के इस्तीफे को लेकर लिस्टिंग रेगुलेशंस से जुड़े कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।

HCC । मौजूदा भाव: ₹44.72 (-4.75%)

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू 16 दिसंबर को खुल गया तो इसके फ्लोर प्राइस पर शेयर आज इंट्रा-डे में 5.43 फीसदी टूटकर 44.40 रुपये तक आ गए। इसके क्यूआईपी का फ्लोर प्राइस ₹45.27 प्रति शेयर है।

Mawana Sugars । मौजूदा भाव: ₹102.75 (-0.29%)

मवाना शुगर की यूपी में चल रही इकाइयां नंगलमल शुगर कॉम्प्लेक्स और मवाना शुगर वर्क्स से दिल्ली सरकार के एंटी-करप्शन ब्रांच ने कंपनी के एक एजेंट की तरफ से चीनी की खरीदारी से जुड़ी जानकारी मांगी तो शेयर इंट्रा-डे में 2.96 फीसदी टूटकर 100.00 रुपये तक आ गए।

Indraprastha Gas । मौजूदा भाव: ₹381.50 (-3.25%)

कुछ रिपोर्ट्स में दावे के मुताबिक जीएसटी की आने वाली बैठक में गैस पर जीएसटी को लेकर चर्चा नहीं होगी। ऐसे में गैस कंपनियों के शेयर टूट गए। इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरों की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 3.63 फीसदी फिसलकर 380.00 रुपये तक आ गया। अभी इस पर स्टेट वैट, सेंट्रल टैक्स और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगती है।

Tarc । मौजूदा भाव: ₹189.55 (-10.00%)

सेबी ने दिल्ली एनसीआर के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर टार्क के बही-खाते की जांच के लिए फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया तो टार्क के शेयर 10 फीसदी टूटकर 189.55 रुपये पर आ गए। सेबी का मानना है कि वित्त वर्ष 2021-2023 के बीच कंपनी ने वित्तीय जानकारी और कारोबारी लेन-देन का खुलासा इस तरीके से किया है, जो निवेशकों या सिक्योरिटीज मार्केट्स या सिक्योरिटीज मार्केट से जुड़े लोगों के हितों के लिए हानिकारक हो सकता है।

(सभी भाव बीएसई से)

Share Market: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में बंद... ₹5 लाख करोड़ स्वाहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।