Adani News: हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी। उसके बाद से अदाणी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू में से 10 लाख करोड़ रुपए साफ हो चुके हैं। खबर है कि अदाणी ग्रुप फिलहाल बॉन्ड जारी करके फंड जुटाने की तैयारी में है। अदाणी ग्रुप अपनी कम से कम तीन कंपनियों के लिए बॉन्ड्स लाने की योजना पर विचार कर रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अदाणी ग्रुप अपनी योजना पर आगे बढ़ता है और इनवेस्टर्स को खींचने में कामयाब रहता है तो यह शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट जारी होने के बाद अदाणी ग्रुप का पहला डेट इश्यू होगा। हिंडनबर्ग ने पिछले महीने जारी अपनी रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर फ्रॉड और शेयर प्राइस में हेराफेरी के आरोप लगाए थे।
