GE Vernova TD share price : बाजार का फोकस आज GE वर्नोवा (GE VERNOVA) पर है। इस शेयर में आज तूफानी तेजी है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 378.60 रुपए यानी 8.93 फीसदी की बढ़त के साथ 4618 रुपए के आसपास दिख रहा। आज का इसका इंट्रा डे हाई 4628 रुपए और इंट्रा डे लो 4294.90 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,587,628 शेयर और मार्केट कैप 118,242 करोड़ रुपए के आसपास है। बिजली के उपकरण बनाने वाली इस कंपनी के तिमाही के नतीजे काफी शानदार रहे हैं। साथ ही कंपनी मैनेजमेंट ने आगे का गाइडेंस भी अच्छा दिया है। इसके चलते आ इस शेयर में जोरदार तेजी आई है।
