चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में टेक्निकल रिसर्च के VP, सचिन गुप्ता ने कहा, "सेंसेक्स का आउटलुक फिलहाल 'साइडवेज' (एक दायरे में) बना हुआ है। 74,650 के स्तर के आसपास बिकवाली का दबाव है, जो रिकवरी को सीमित कर रहा है। निकट अवधि में स्थिरता बनाए रखने के लिए 73,500 के स्तर के ऊपर टिके रहना जरूरी होगा, जबकि 73,200 के स्तर के नीचे जाने पर और कमजोरी आ सकती है। ऊपर की तरफ, अगर इंडेक्स 74,500 के स्तर के ऊपर टिका रहता है, तो इससे बाजार का सेंटिमेंट बेहतर हो सकता है और रिकवरी की गुंजाइश बन सकती है। जब तक कोई स्पष्ट ब्रेकआउट नहीं होता, तब तक इंडेक्स के एक दायरे में ही रहने की संभावना है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे प्रमुख सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तरों पर करीबी नजर रखें।"