Gland Pharma Share Price: दवा निर्माता कंपनी ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) के शेयर सोमवार 9 नवंबर को भारतीय बाजारों में बिकवाली के बीच शानदार बढ़त लिए खड़े है। स्टॉक 7 फीसदी उछलकर 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गया है। यह फार्मा शेयर आज NSE पर ₹3,147 के भाव पर हरे निशान के साथ खुला, जबकि रविवार को यह ₹3,132.80 पर बंद हुआ था। 9 नवंबर को इसने ₹3,352 का इंट्राडे हाई (दिन का उच्चतम स्तर) छुआ। स्टॉक में यह तेजी कंपनी के तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद देखने को मिल रही है।
