Today Top Brokerage views- ग्लेनमार्क फार्मा, इंडियाबुल्स हाउसिंग सहित ये स्टॉक्स हैं ब्रोकरेज की रडार पर, क्या आप भी करेंगे निवेश

Today Top Brokerage views - नोमुरा में AIA Engineering पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 3150 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 10:34 AM
आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Glenmark Pharma, Indiabulls Housing, Info Edge, AIA Engineering जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Glenmark Pharma, Indiabulls Housing, Info Edge, AIA Engineering जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    Glenmark Pharma पर Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने ग्लेनमार्क फार्मा पर अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 422 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि FY23 के लिए ग्रोथ को लेकर बेहतर आउटलुक है। कंपनी के साथ फैसिलिटी में नियमों के अनुपालन की समस्या बनी है। हालांकि डी-लेवरेजिंग में सुस्ती छोटी अवधि के लिए चुनौती साबित होगी।


    Indiabulls Housing पर Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने Indiabulls Housing पर अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 111 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि NIM बढ़ने से PPoP 10% के अनुमान से बेहतर रहा है। GS3 & प्रोविजन कवर तिमाही आधार पर स्थिर है। आय ग्रोथ और रिटर्न ऑन इक्विटी रिकवर होने में ज्यादा समय लग सकता है।

    Info Edge पर NOMURA की राय

    नोमुरा ने Info Edge पर खरीदारी की राय देते हुए स्टॉक के लिए 5020 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि IT में सुस्ती के बावजूद भी रिक्रूटमेंट वर्टिकल के लिए मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए। रियल एस्टेट में मार्केटिंग खर्च बढ़ने से मुनाफे पर असर दिखना जारी रहेगा। कोर कारोबार और स्टार्टअप में निवेश सतर्क नजरिया बना हुआ है। ब्रोकरेज हाउस ने इसके लिए EPS अनुमान 3-4% पर बरकरार रखा।

    MGL पर CLSA

    CLSA ने महानगर गैस पर खरीद की राय देते हुए इसके लिए 1020 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडस्ट्रीयल मार्जिन की वजह से कमजोर नतीजे रहे है। आगे चलकर मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। हालांकि एक्सपर्ट पैनल रिपोर्ट पर नजर होगी। मौजूदा स्तर पर जोखिम उठाने का लाभ मिल सकता है।

    AIA Engineering पर Nomura

    नोमुरा में AIA Engineering पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 3150 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। उम्मीद से बेहतर वॉल्यूम मोमेंटम नजर आ रहा है। माल ढुलाई में गिरावट से अक्टूबर से मार्च में मुनाफा ऊपरी स्तर पर बना रह सकता है। FY24 के लिए EPS अनुमान बढ़ाकर 7% और FY25 के लिए 9% किया है। वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद में EPS अनुमान बढ़ाया है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।