अच्छे मैक्रो आंकड़ों से सुबह से ही बाजार में जोरदार तेजी दिख रही है। निफ्टी 18700 और बैंक निफ्टी 44000 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। बाजार की नजर आज होने वाली फिन निफ्टी की एक्सपायरी पर भी है। पिछले दो हफ्ते से फिन निफ्टी एक्सपायरी पर आखिरी घंटे में तेजी की अच्छी चाल दिख रही है। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। शिल्पा राउत पहली बार CNBC-आवाज़ के साथ जुड़ी हैं। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
